Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Sep 2022 2:00 am IST

अपराध

बेरहमी मामी ने 16 महीने के बच्चे के साथ की दरिंदगी, मामा ने कहा- मैं ले लूंगा जान...


राजस्थान के सीकर के खाटूश्यामजी थाना इलाके में 16 महीने के बच्चे के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। मामी ने मासूम के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।

यहां तक कि दरिंदे मामा ने धमकी दी है कि, इस बार तो बच्चा बच गया, अगली बार जान से मार देंगे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, घायल बच्चे के दादा जगदीश जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि, उसके बेटे महेश की 2018 में मदनी निवासी चांवली उर्फ अनीता से शादी हुई थी। दोनों का 16 महीने का एक बेटा है। बहू करीब एक महीने पहले अपने पीहर गई थी।

जगदीश जाट ने बताया कि 31 अगस्त को उसकी बहू का फोन आया। उसने बताया कि उसकी भाभी सरोज ने उसके बेटे के प्राइवेट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद बहू ससुराल आ गई। वहां से बच्चे को चौमू के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस के मुताबिक, परिवार में किसी बात को लेकर पिछले कई समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।