Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Nov 2022 12:00 pm IST

नेशनल

मिजोरम : खदान में काम कर रहे थे 15 से 20 श्रमिक, पत्थर की खदान ढहने से आठ की दर्दनाक मौत


मिजोरम के हनथियाल जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां  पत्थर की खदान ढहने के कारण आठ श्रमिकों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में बीती दोपहर करीब तीन बजे पत्थर की खदान ढह गयी। जिसमें 15-20 मजदूरों फंस गए। जिनमें से आठ लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी हैं।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि, पत्थर की खदान धंस गई।