पिथौरागढ़- यहां शुक्रवार से उत्तराखंड राज्य स्तरीय बालक वर्ग (अंडर-19) बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ रेड एवं पिथौरागढ़ ब्लू की नौ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने किया। पहले दिन हुए मुकाबलों में पौड़ी गढ़वाल का दबदबा रहा। टीम चैंपियनशिप में पहले दिन हुए मुकाबले में पौड़ी गढ़वाल ने हरिद्वार को युगल मैच में 21-11, 21-17 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। एकल वर्ग में पौड़ी गढ़वाल के नितिन थपलियाल ने हरिद्वार के मयंक पोखरियाल को 21-13, 21-14 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के युगल एवं एकल मैच 20 फरवरी को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 21 फरवरी को होगा।प्रशांत जोशी, रवींद्र पांडेय, मनोज कुमार वर्मा, पुष्कर सिंह रावत, दीपांक वर्मा, प्रीति कार्की, गायत्री बिष्ट, पुष्कर चंद, भरत देउपा निर्णायक थे। जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार ने आभार जताया। जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष भूपेश पंत की ओर से वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जीएस बुदियाल, देवेंद्र वर्मा, देवेंद्र दिगारी, भानुराज सिंह पाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।प्रशांत जोशी, रवींद्र पांडेय, मनोज कुमार वर्मा, पुष्कर सिंह रावत, दीपांक वर्मा, प्रीति कार्की, गायत्री बिष्ट, पुष्कर चंद, भरत देउपा निर्णायक थे। जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार ने आभार जताया।जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष भूपेश पंत की ओर से वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जीएस बुदियाल, देवेंद्र वर्मा, देवेंद्र दिगारी, भानुराज सिंह पाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।