Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 1:30 pm IST

मनोरंजन

हैप्पी बर्थडे सुखविंदर सिंह: वर्सेटाइल सिंगर के लेटेस्ट और अपकमिंग गानों पर डालें एक नजर...


छैय्या-छैय्या गायक सुखविंदर सिंह, जिन्होंने हमें अपने गानों से थिरकाया, आज उनका जन्मदिन है। हिंदी गानों से लेकर तेलुगु की धुनों तक, सुखविंदर ने इंडस्ट्री में सबसे वर्सेटाइल भारतीय पार्श्व गायक का ताज हासिल किया है। सुखविंदर ने अपना पहला बॉलीवुड ब्रेक फिल्म खिलाफ के आजा सनम गाने से किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अक्लेम्ड सिंगर को कई बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्मफेयर अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड, ज़ी सिने अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। गायक के 51वें जन्मदिन के अवसर पर, आइए सिंगर के लेटेस्ट हिंदी गानों पर डालें एक नजर:

शमशेरा

शमशेरा का टाइटल ट्रैक हिम्मत और दृढ़ता का उत्सव है और सुखविंदर ने मुख्य किरदार के व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए अपनी आवाज को कुशलता से ढाला है, जिसे रणबीर कपूर ने निभाया है।

तुमबे ते ज़ुम्बा

गाने की जोशीली आवाजें आपको तुरंत थिरकने पर मजबूर कर देंगी। फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी के गाने में आयुष्मान खुराना फिटनेस इंस्ट्रक्टर और वाणी कपूर जुम्बा इंस्ट्रक्टर की भूमिका में हैं। सुखविंदर सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से इस गाने के साथ न्याय किया है।

ठान लिया

दासवीं का ये गाना अभिषेक बच्चन की ओर से निभाया एबी गंगाराम चौधरी के परीक्षा पास करने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। गाने को सुखविंदर सिंह और तनिष्का सांघवी ने गाया है।

चम्मो

सुखविंदर सिंह की ओर से गाया गया ये गाना हाउसफुल 4 फिल्म का है। इस खूबसूरत गाने में तीन जोड़े एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई देते हैं। इस गाने में सुखविंदर सिंह की जोशीली आवाज आपको बहुत पसंद आएगी।