Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Jul 2021 9:00 pm IST


देवभूमि मानव सेवा ट्रस्ट ने निजी अस्पताल को किया सम्मानित


कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देहरादून के निजी अस्पताल में दी गयी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल के एमडी डॉ विपुल कंडवाल और उनके स्टाफ को देवभूमि मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्मना ने अस्पताल पहुँच कर सभी को सम्मानित किया। इस मौके पर धस्मना ने कहा अस्पताल के डाॅक्टरों और स्टाफ ने अपनी जान जोखिम में डाल कर जनता के लिए जो सेवा भाव से जो कार्य किया गया है। उसके लिए यह सम्मान कुछ भी नही है।