Read in App


• Fri, 18 Jun 2021 5:09 pm IST


ऑनलाई गोष्ठी के माध्यम से दी किसानों को मृदा स्वास्थ्य की जानकारी


उत्तरकाशी-कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ में भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत उर्वरकों का संतुलित प्रयोग विषय पर ऑनलाई गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जनाकारी दी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डा.चित्रांगद सिंह राघव द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं पोषक तत्वों के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कहा कि मृदा में मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलन को बनाये रखने से ही हमारे खेतों की उत्पादकता बढ़ सकती है। वहीं उद्यान विशेषज्ञ डा. पंकज नौटियाल ने किसानों को ड्रिप फर्टिगेशन के उपयोग के बारे में एवं पौधों के लिए जल की उपलब्धता के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया। केंद्र के कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा. गौरव पपनै ने जैविक उर्वरक एवं इनकी महत्ता, वर्मी कम्पोस्ट, वर्मी बेड और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।