Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 Nov 2021 8:30 am IST


पंत विवि पहुंचे राज्यपाल, म्यूजियम का शुभारंभ कर उपलब्धियों से अवगत हुए


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल गुरमीत सिंह दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को स्टेट प्लेन से पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम रंजना राजगुरु व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने एयरपोर्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों का परिचय पूछा। इसके बाद राज्यपाल तराई भवन पहुंचे। अपराह्न दो बजे राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना यानी नाहेप भवन में पंतनगर म्यूजियम का शुभारंभ किया। फिर बजे दात्रों से रूबरू हुए । इसके बाद शोध केंद्रों का निरीक्षण किया। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नाहेप भवन में तैयार पंतनगर म्यूजियम का शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि महाविद्यालय के डीन व नाहेप के परियोजना अधिकारी डॉक्टर शिवेंद्र कुमार कश्यप ने म्यूजियम में विवि की स्थापना से लेकर विवि की उपलब्धियां बताईं। पीडी ने जब कल्याण सोना व सोनालिका नामक गेंहू बीज को दिखाकर बताया कि हरित क्रांति की शुरुआत इसी बीज से हुई थी, जिससे आत्मनिर्भर में खाद्यान्न बना। इस पर राज्यपाल ने कहा कि अच्छा इसी बीज से देश में खाद्यान्न में टर्निंग प्वॉइन्ट आया।