Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Aug 2022 5:00 am IST


मिड-डे मील बनाते समय फटा कुकर, हेड कुक का पूरा मुंह झुलसा, आंखें बची...


चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेंकेडरी स्कूल में गुरुवार सुबह मिड-डे मील बनाते हुए कुकर फटने की घटना सामने आयी है। जिससे हेड कुक बुरी तरह झुलस गया है। 

दरअसल, मिड-डे मील बनाते समय हेड कुक रुप राम को कुकर फटने की आशंका हुई तो उन्होंने दूसरों को बचाने के लिए किचन से कुकर हटाने की कोशिश की। इसी दौरान कुकर फट गया। हादसे में हेड कुक का चेहरा पूरी तरह झुलस गया है। हालांकि, कुक की आंखें सुरक्षित हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।  

आनन-फानन में कुकर फटने के बाद स्कूल स्टाफ की ओर से कुक को सेक्टर-16 अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, उनके साथ एक और कर्मचारी भी थोड़ा जल गया है। वहीं शिक्षा विभाग के निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि, रूपराम पूरी तरह होश में हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

बताते चले कि, इसी सत्र से चंडीगढ़ के स्कूलों में मिड-डे मील तैयार किया जाने लगा है। इससे पहले स्कूलों में मिड-डे मील सप्लाई के लिए सेंट्रलाइज्ड किचन हुआ करते थे।