Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Mar 2022 8:00 am IST


वैज्ञानिकों की जीवनी पर प्रस्तुत किए गए नाटक


बागेश्वर ( कपकोट ): विज्ञान विषय को बढ़ावा देने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐठाण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष विज्ञान दिवस के विषय- सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रमुख वैज्ञानिकों की जीवनी पर नाटक, क्विज तथा विज्ञान गीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य किरन जोशी ने विद्यालय की विज्ञान दीवार पत्रिका उड़ान का भी विमोचन किया गया। विज्ञान दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार भी प्रदान किए गए।