Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Nov 2022 1:00 pm IST


उत्तरकाशी के देवलांग मेले में हुआ बड़ा हादसा, पेड़ टूटने से हजारों की जिंदगी पर बना खतरा


उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र के बनाल ठकराल पट्टी के प्रसिद्ध पौराणिक देवलांग मेले में देवदार के पेड़ के आगे के हिस्से के टूटने से भगदड़ मच गई। हालांकि बड़ी घटना होने से टल गई, लेकिन कई लोग चोटिल हुए हैं। रवांई क्षेत्र के बड़कोट तहसील के बनाल पट्टी के गैर गांव में सदियों से दीपावली पर्व के एक माह बाद देवलांग मनाईं जाती है। गुरुवार तड़के हजारों लोग देवलांग मेले में पहुंचे थे। देवलांग मेले में रवांई क्षेत्र के अलावा बाहरी जिले से भी मेलार्थियों का आना जाना होता है। आज तड़के मेले में दो समूहों द्वारा देवलांग को डंडों के सहारे खड़े करते समय देवदार के पेड़ का अगला भाग टूट गया। जिससे कई लोग यहां चोटिल हुए। हजारों लोग मेले में मौजूद थे। गनीमत रही बडा हादसा होने से टल गया।क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पवन पंवार,दिव्यांग बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बड़ी घटना होने से टल गई है कुछ लोग आपसी भगदड़ से चोटिल हुए हैं।