Read in App


• Sat, 25 May 2024 3:45 pm IST


चंबा में श्रीदेव सुमन को जयंती पर किया याद


नई टिहरी। चम्बा में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को श्रीदेव सुमन पार्क में श्रीदेव सुमन को उनकी जयंती पर याद किया। मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रीदेव ने टिहरी रियासत से यहां की जनता को मुक्ति दिलाने और टिहरी (उत्तरकाशी) के लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपने वर्तमान का बलिदान कर दिया। ऐसी विभूतियां सदियों में विरले ही जन्म लेती है इस दौरान चम्बा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, निवर्तमान नगरपालिका की अध्यक्ष सुमना रमोला, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरि सिंह मखलोगा, सचिव विजेंद्र सिंह नेगी, सचिव गिरवीर सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम दत्त थपलियाल, गीता खणका, पुष्पा तिवाड़ी आदि ने शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धापुष्प अर्पित किए।