Read in App


• Tue, 30 Jan 2024 5:41 pm IST


अल्मोड़ा के डाकघरों में सर्वर ठप, यहां 10 लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित


अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में सर्वर फेल होने से तीन घंटे से अधिक समय तक कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे 10 लाख का लेनदेन प्रभावित रहा। कई घंटे इंतजार करने के बाद लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, कई लोग सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे।प्रधान डाकघर में जिला मुख्यालय समेत चितई, हवालबाग, बाड़ेछीना, ताकुला, बसोली आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग लेनदेन, सुकन्या खाता, आरडी जमा करने सहित अन्य कार्यो के लिए पहुंचे थे। सोमवार की सुबह दो घंटे तक सर्वर ठप रहा। जिससे कोई काम नहीं हो सका। ऐसे में लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कई लोेग घंटों सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे। सर्वर नहीं चला तो वह लोग भी मायूस होकर घरों को लौट गए। बाद में सर्वर काम करने लगा लेकिन गति कम होने से लोगों को दिक्कतें हुई। प्रधान डाकघर में 40 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं।