Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Jul 2022 9:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन की मदद के लिए आगे आएगा अमेरिका, जंग और तेज होने का अंदेशा


रूस औऱ यूक्रेन के बीच बीते करीब पांच महीन से युद्ध जारी है। यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका स्वदेश में निर्मित लड़ाकू विमान भेजने पर विचार कर रहा है। इससे जंग और तेज होने का अंदेशा है।  

इस जंग के चलते पूरी दुनिया में खाद्यान्न आपूर्ति का संकट पैदा हो गया है। हालांकि, इस दिशा में दोनों देशों के बीच शुक्रवार को यूएन की मध्यस्थता में बड़ा करार हुआ है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने साफ किया है कि यह कदम तत्काल नहीं उठाया जाएगा। इधर, अमेरिका और नाटो देश यूक्रेन की परोक्ष मदद पहले से कर रहे हैं। अब अमेरिका में बने लड़ाकू विमान भेजकर यूक्रेन की ताकत में इजाफा करने पर विचार किया जा रहा है। 

फिलहाल अमेरिका में निर्मित लड़ाकू विमान भेजने की कवायद में जुट गया है। इस जंग में रूस और यूक्रेन दोनों को अब तक भारी नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है, लेकिन जंग का अंत नजर नहीं आ रहा है।