Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 3 Dec 2022 5:44 pm IST


गणाई गंगोली में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता


पिथौरागढ़ : गणाई गंगोली राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य विनय शर्मा ने कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन आता है। राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है साथ ही इससे मनुष्य का चारित्रिक एवं आध्यात्मिक विकास भी होता है। खेल मानव मन को प्रसन्नचित्त एवं उत्साहित बनाए रखने में सहायक है। इस दौरान नवीन चंद्र आर्य,सोनल टम्टा,ज्योति मेहता,आनंद सिंह,सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।