Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Oct 2022 10:00 am IST


तुला राशि में पहुंचे सूर्य, वृष, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय रहेगा अच्छा


17 अक्टूबर सोमवार यानी आज को सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं। अब वे 16 नवंबर तक अपनी नीच राशि तुला में रहेंगे। शुक्र की राशि में सूर्य के रहने से देश की अर्थव्यवस्था और प्रशासनिक कामों में बदलाव होंगे। जिससे कुछ लोगों को नौकरी और बिजनेस में प्रमोशन मिलने के योग हैं। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक फायदा मिल सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के राशि बदलने से वृष, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। इनके अलावा मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। वहीं, मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ज्योतिर्विज्ञान में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य के शुभ असर से सेहत संबंधी परेशानी दूर होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। सरकारी काम पूरे हो जाते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है। बड़े लोगों और अधिकारियों से मदद मिलती है और सम्मान भी बढ़ता है। वहीं सूर्य के अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं। नुकसान भी होता है। बड़े लोगों से विवाद हो सकता है। आंखों से संबंधित परेशानी होती है। सिरदर्द भी होता है। कामकाज में रुकावटें आती हैं। विवाद और तनाव भी रहता है।

इन राशियों के लिए अच्छा समय
वृष, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग बन बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदे वाला समय रहेगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

इन राशि के जातकों के लिए सामान्य समय
सूर्य के राशि बदलने पर मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशियों के लोगों के काम तो पूरे होंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी। खर्चा और तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में विवाद के हालात बन सकते हैं। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है। कई मामलों में सितारों का साथ मिल सकता है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

इन 6 राशियों के लिए मुश्किल समय
सूर्य के राशि परिवर्तन होने से मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए मुश्किल समय हो सकता है। सूर्य के कारण विवाद और तनाव बढ़ सकता है। इन 6 राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
सूर्य के अशुभ असर से बचने के लिए पीपल और मदार के पौधे में पानी डालना चाहिए। शुभ फल बढ़ाने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य को प्रणाम करें। तांबे के बर्तन से सूर्य को जल चढ़ाएं। जिन राशियों पर सूर्य का मिला-जुला असर पड़ेगा उन लोगों को पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को चढ़ाना चाहिए। सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं। गुड़हल का फूल चढ़ाने से सूर्य संबंधी दोष खत्म हो जाते हैं।