Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 29 Jan 2022 3:16 pm IST


जिले के पहाड़ी गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल


रुद्रप्रयाग: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर अनिल गोयल ने चमोली में कांग्रेस के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस दौरान गोयल ने राज्य और केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पांच साल में केवल मुख्यमंत्री बदले हैं। लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आज भी रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी के पहाड़ी गांवों के ग्रामीणों को देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों का रूख करना पड़ता है। गोयल ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।