Read in App


• Fri, 9 Apr 2021 3:39 pm IST


महिला के आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष पर मुकदमा


पौड़ी-महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर देवप्रयाग पुलिस ने उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पंजीकृत किया है।
गत बुधवार सुबह लगभग साढ़े 9 बजे यहां संगम पर निकटवर्ती गांव महड़ निवासी 32 वर्षीय पूनम बिष्ट पत्नी सुरेंद्र सिंह ने गंगा में छलांग लगा दी थी। महिला को 500 मीटर आगे पुलिस व स्थानीय लोगों ने नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनो पक्षों की मौजूदगी में मृतका का पंचनामा किया। वहीं, मृतका के भाई, पिता व अन्य परिजनों ने इसके लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते पुलिस से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पिता बाल गोविंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति सुरेंद्र सिंह, सास, जेठ व अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं मेें केस दर्ज किया है।