Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 May 2022 3:42 pm IST


राप्रावि देलचौंरी में सालों बाद गूंजी नौनिहालो की किलकारियां


पौड़ी: कोट के प्राथमिक विद्यालय देलचौंरी का संचालन शिक्षा सत्र 2016-17 में छात्र संख्या शून्य होने के चलते बंद हो गया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी की पहल पर विद्यालय का पुन: संचालन शुरू हो गया है। विद्यालय में 15 बच्चों ने प्रवेश लिया है।देश की आजादी से पूर्व 1919 में राप्रावि देलचौरी की स्थापना हुई थी। शिक्षा सत्र 2014 में विद्यालय में 20, 2015 में 3 और 2016-17 में मात्र एक छात्रा रह गई थी। तब विद्यालय का संचालन बंद कर दिया गया था। लेकिन अब मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज की पहल पर विद्यालय का संचालन फिर शुरू हो गया है। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय देलचौंरी के पुन: संचालन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ कोट उपेंद्र उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने के लिए विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षक निरंतर लगन से जुटे हुए हैं। नव प्रवेशी बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग प्रस्तुति दी।