Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Feb 2022 7:02 pm IST


रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से सीएम नाराज


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पार्टी के नारे, उत्तराखंड में अबकी 60 के पार पर अडिग हैं। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पहुंचे सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार एक बार फिर बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 70 में से 57 सीटें आई थीं। इस बार पार्टी संगठन ने उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें जीतने का दावा करते हुए अबकी बार 60 के पार का नारा दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी नारे पर अडिग नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य की जनता ने भाजपा के समर्थन में प्रचंड मतदान किया है। चुनाव के दौरान के भाजपा में हुए भितरघात के आरोपों पर धामी का कहना था कि इस मामले में सभी से वार्ता हो चुकी है। इसके बावजूद कोई शिकायत करता है तो पार्टी फोरम में बताए।