Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Dec 2021 12:09 pm IST

नेशनल

राजधानी में बढ़ रहा कोरोना का आंकड़ा


48 घंटे बाद भी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट नहीं आई है। शुक्रवार को एक दिन में 54 लोग संक्रमित मिले हैं जो दो महीने बाद सबसे अधिक संख्या है। लोकनायक अस्पताल में अलग अलग देशों से दिल्ली पहुंचे आठ लोग संक्रमित होने के बाद भर्ती कराए गए हैं। वहीं चार संदिग्ध मरीजों को भी यहां उपचार के लिए लाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 54 लोग संक्रमित मिले हैं और इस बीच 29 मरीजों को ही डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान 62221 सैंपल की जांच में 0.09 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1441244 हो चुकी है जिनमें से 1415814 मरीज ठीक हुए हैं और 25098 की मौत हुई है।