बागेश्वर-कांडा में स्वीकृत एएनएम ट्रेनिंग स्कूल को बागेश्वर में किसी भी हालत में नहीं जाने का क्षेत्र के लोगों ने संकल्प लिया है। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक दल के लोग एक मंच पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उपेक्षा कतई सहन नहीं किया जाएगा। रातों-रात स्कूल को बागेश्वर में ले जाने की किसी की भी मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर जन आंदोलन किया जाएगा। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जाएगा। इस मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान से अपनी पीड़ा बंया की। उन्होंने कहा कि कांडा में स्वीकृत ट्रेनिंग स्कूल बागेश्वर पहुंचा दिया। किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई। हिन्दुस्तान अखबार के माध्मय से उन्हें इस बात की जानकारी मिली। अब वह स्कूल को कांडा लाकर ही दम लेंगे।