बागेश्वर : दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों का आंदोलन जारी है। नाराज कर्मचारियों बुधवार को भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पहले उनकी सेवा ली, लेकिन अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी डिग्री का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर बलवंत सिंह, सुरेश चंद्र, संजय कन्नोजिया, हरीश गिरी, पूजा कन्नोजिया आदि मौजूद रहे।