Read in App


• Tue, 29 Jun 2021 8:53 am IST


परिवहन विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस


उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों को निगम की ओर से पिछले कई समय से वेतन का भुगतान समय से नहीं होने को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है और परिवहन कर्मचारियों के समर्थन में उतर आए हैं। पूर्व विधायक राजकुमार और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने आज संयुक्त रूप से कहा कि इन कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में विकट समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि परिवहन निगम के एक्ट में प्राविधान है कि निगम अपने कर्मचारियों को निरंतर मासिक रूप से उन्हें वेतन का भुगतान करेगा। पर, ऐसा न होने से आज निगम का कर्मचारी और उसका परिवार असमंजस की स्थिति महसूस कर रहा है।