Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Oct 2021 8:20 am IST


खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है गंगा, ऋषिकेश में गंगा ने चेतावनी रेखा पार की


ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा को पार कर गई है। केंद्रीय जल आयोग ने जिला प्रशासन सहित मैदानी क्षेत्र के प्रशासन को सूचित कर दिया है। यहां गंगा खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। पर्वतीय क्षेत्र में हुई बारिश से गंगा की सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया। जिसका असर सीधा गंगा के जलस्तर पर पड़ा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक ऋषिकेश में गंगा चेतावनी देखा 339.50 को पार कर गई है।