Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Jan 2023 5:40 pm IST


राइंका देवतोली खेल मैदान के स्टेडियम बनने की आस जगी


बागेश्वर : लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा कमस्यारघाटी केंद्रीय स्थल राइंका देवतोली खेल मैदान के स्टेडियम के रूप में संवरने की आस जाने लगी है। कमस्यार महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे विद्यायक सुरेश गढ़िया ने राइंका देवतोली खेल मैदान को स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। यहां की खेल प्रतियोगिता के लिए एकमात्र खेल मैदान है। इसी मैदान में खेलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमस्यारघाटी की खेल प्रतिभाओं ने नाम रोशन किया है। वर्तमान में मैदान उबड़ खाबड़ खेलने योग्य नहीं है। यहां हर वर्ष अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, जिससे खेल प्रेमी चिंतित हैं। जिला शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन ने बताया की विद्यायक गड़िया का राइंका देवतोली खेल मैदान को स्टेडियम का दर्जा देकर संवारने की घोषणा अच्छी पहल है। इसमें विभाग पूरी मदद करेगा।