Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Mar 2023 10:48 am IST


तेज रफ्तार वाहन ने लोगों को कुचला, पांच की मौत, आठ घायल


टनकपुर (चंपावत) : उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।दरअसल, ठुलीगाड़ के पास लोग पार्किंग का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।