Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Sep 2022 4:37 pm IST


शोभा यात्रा के साथ छोटे नीम के राजा का कोसी नदी में विसर्जन


छोटे नीम के राजा के विसर्जन से पहले नगर में शोभायात्रा निकाली गई । इसके बाद रामनगर गर्जिया कोसी नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष कर रहे थे।

बीती 31 अगस्त से श्री बांके बिहारी मंदिर में छोटे नीम के राजा (गणेश) का उत्सव चल रहा था जिसका रविवार को समापन हो गया। गणेश मित्र मंडली ने गणेश मूर्ति की नगर के विभिन्न मार्गों पर शोभा यात्रा निकाली। एमपी चौक से प्रतिमा को एक वाहन में रखा गया। गर्जिया पहुंच कर श्रद्धालुओं ने गणेश की मूूर्ति का विसर्जन किया। शोभाया यात्रा में मंडली के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर अरोरा, हर्षदीप, सुनील अरोरा, सपना अरोरा, शुभम अरोरा, अनुराग सारस्वत, अजय कुमार लक्की, मयंक गुप्ता आदि शामिल रहे।