Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 Aug 2022 5:06 pm IST


रुद्रप्रयाग से शुरू हुई कांग्रेस की भारत तिरंगा यात्रा


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आज उत्तराखंड प्रदेश में शुभारंभ होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा रुद्रप्रयाग से इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के असहयोग आंदोलन की याद में स्वतंत्रता के 75 सालों बाद कांग्रेस देश के हर जिले की तरह रुद्रप्रयाग में भी 9 अगस्त मंगलवार से लेकर 15 अगस्त तक भारत जोड़ो-तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है। यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी पूर्व विधायक मनोज रावत व सह प्रभारी प्रदीप थपलियाल को नियुक्त किया गया है।