Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Jul 2022 4:50 pm IST


उदयपुर की घटना से फैला आक्रोश, बजरंग दल ने राजस्थान सरकार का फूंका पुतला


राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या से लोगों में आक्रोश है। अल्मोड़ा में विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिये जाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

पुतला फूंकने वालों में प्रकाश लोहानी, संतोष जोशी, डॉ. गोपाल सिंह नयाल, संजय भट्ट, संजय सेनारी, गोपाल सिंह मेहता, मंगल सिंह बिष्ट, विनोद कुमार, हरीश लाल, भानु मेर, कुंदन सिंह कनवाल, रंजीत सिंह, संजय सिंह, त्रिभुवन कबडवाल, गणेश जोशी, सुशील कुमार, गिरीश आदि मौजूद रहे।