Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Jul 2023 10:43 am IST


जानिए उत्तराखंड में आज कहां कैसा है मौसम का हाल...


देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन भारी वर्षा का क्रम बना रह सकता है। हालांकि दो दिन बाद आज सोमवार 10 जुलाई को देहरादून में मौसम साफ बना रहा और सुबह से ही धूप खिली रही। वहीं मलबा आने के कारण रविवार से यमुनोत्री हाईवे बाधित हैं। रुद्रप्रयाग में पत्‍थर गिरने के एक मकान क्षतिग्रस्‍त हो गया है। वहीं आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और देहरादून सहित कई जिलों में स्‍कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं। बता दें, कि  देहरादून में मौसम साफ बना रहा और सुबह से ही धूप खिली रही। चमोली में मौसम साफ रहा। यहां धूप खिली रही और बदरीनाथ हाईवे सुचारू बना रहा। यात्रा जारी है।उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। आधी रात को जनपद में जमकर वर्षा हुई है।वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में डबरकोट के पास पहाड़ी से रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं। इस स्थान पर आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।रुद्रप्रयाग की बात करें तो जिले में  गत रात्रि को ओंण गांव में बोल्‍डर गिरने से जसपाल कप्रवान का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ित के घर का निरिक्षण किया।दूसरी तरफ कोटद्वार में रात से वर्षा नहीं हुई है। यहां आसमान में बादल छाए हैं और वर्षा की संभावना बनी हुई है। एनएच पर यातायात सुचारू है।