Read in App


• Fri, 8 Jan 2021 10:42 am IST


देहरादून मंडल के रोडवेज कर्मचारी आज से हड़ताल पर


देहरादून मंडल से जुड़े सभी सात डिपो में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं। यूनियन का कहना था कि पूर्व में दिए गए नोटिस के हिसाब से वेतन जारी करने व अन्य मांगें मानने के बजाए रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों को बेवजह सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर देहरादून मंडल के करीब 1200 कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल में देहरादून के तीनों डिपो के अलावा कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की डिपो के यूनियन से जुड़े करीब 1200 कर्मचारी शामिल होंगे। चूंकि यूनियन से बड़ी संख्या में ड्राईवर और कंडक्टर भी जुड़े हुए हैं, इसलिए इस हड़ताल से बस सेवा भी ठप हो जाएगी। गुरुवार से ही ग्रामीण डिपो में कार्यबहिष्कार शुरू हुआ तो दोपहर बाद से ग्रामीण डिपो की दिल्ली, टनकपुर, हल्द्वानी आदि जगहों पर चलने वाली बस सेवा ठप हो गई।