Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Dec 2021 4:13 pm IST

नेशनल

अमित शाह के निशाने पर अखिलेश यादव


मुरादाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर अखिलेश यादव और उनकी पार्टी रही। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में एक अलग ही लैब खोल रखी थी। उन्होंने जनता को लैब का अर्थ समझाते हुए बताया कि लैब में आने वाले पहले अक्षर एल का अर्थ था कि लूट। इन्होंने खूब लूटपाट की और अपनी जेबें भरीं। उन्होंने ए का अर्थ आतंकवाद बताया। उन्होंने बताया कि आप के पड़ोस के जिले में बबुआ के चच्चा जान रहते थे। जिन्होंने आतंकवाद के दम पर लोगों की जमीनों पर कब्जा किया। जो अब जेल में चक्की पीस रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बी की मतलब भाई-भतीजावाद से की। सपा शासन में केवल भाई भतीजावाद ही चलता है। इनके विधायक, मंत्री और नेताओं ने लोगों की जिंदगी नर्क बना दी थी। भाजपा सरकार आने के बाद जनता खुश है। जनता की मांग है कि फिर से भाजपा सरकार आए।