Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Aug 2023 9:53 am IST


हरिद्वार पहुंचे एक्टर राजपाल यादव और पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मोर्य


श्री दक्षिण काली मंदिर में चल रहे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के विशेष शिव अनुष्ठान में रविवार को उत्तर प्रदेश की मंत्री व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मोर्य और बाॅलीवुड अभिनेता राजपाल यादव शामिल हुए। दोनों ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रुद्राभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना की। इससे पहले दोनों का माता की चुनरी व नारियल भेंटकर स्वागत किया।मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि लोक कल्याण के लिए कठिन अनुष्ठान कर रहे स्वामी कैलाशानंद गिरी तपस्वी और आदर्श संत हैं। उनकी साधना के फलस्वरूप देश विकास के नए सोपान तय करेगा और सभी का जीवन खुशहाल होगा। अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि वे जब भी उत्तराखंड आते हैं तो श्री दक्षिण काली के दर्शन कर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद अवश्य लेते हैं। कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड में शूटिंग के लिए अनेक शानदार लोकेशन हैं। फिल्म निर्माताओं को इसका लाभ उठाना चाहिए।