Read in App


• Thu, 18 Jan 2024 4:59 pm IST


बरेली से बागेश्वर जा रही बस काठगोदाम से आगे नहीं चढ़ी


बागेश्वर। सवा साल पहले अस्तित्व में आए बागेश्वर के रोडवेज डिपो के हाल खराब हैं। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बरेली से बागेश्वर और दिल्ली से मुनस्यारी आ रही बस काठगोदाम में खराब हो गई। आए दिन बस खराब होने से निगम की साख पर सवाल और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो के 15 बसों के बेड़े में से वर्तमान में आठ बस खराब पड़ी हैं। बुधवार को डिपो की चार बस सेवाओं का संचालन नहीं हुआ।डिपो की तीन खराब बस काठगोदाम में खड़ी हैं। 5 खराब बस बागेश्वर डिपो के वर्कशॉप में खड़ी हैं। बुधवार को सात बस सेवाओं में से केवल तीन बस सेवा बागेश्वर-बरेली, धरमधर-दिल्ली और अठपैंसिया-दिल्ली बस सेवा का संचालन हुआ। शेष चार बस सेवा दिल्ली-मुनस्यारी, मुनस्यारी-दिल्ली, बागेश्वर-अठपैंसिया और बागेश्वर-धरमघर सेवा का संचालन नहीं हुआ।बस खराब होने से बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को लगातार रिपोर्ट भेजी जा रही है।