Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Sep 2021 7:30 am IST


उत्तराखंड-दिल्ली सीएम आमने-सामने, पुष्कर सिंह धामी का अरविंद केजरीवाल पर तंज,कहा-घोषणा करना आसान


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। कहा कि घोषणा करना तो आसान है, लेकिन उसे अमल में लाना अलग बात है। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब सीएम धामी से जब दिल्ली के सीएम केजरीवाल के छह माह के भीतर उत्तराखंड में एक लाख नौकरी देने के वादे पर जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब सत्ता में आएंगे तो तभी तो करेंगे। घोषणाएं करना तो आसान है, पर उन्हें क्रिन्यावित भी करना होता है।