Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Jun 2022 4:09 pm IST


पुलिस की अपील का किशोरों पर असर नही


बागेश्वर : नदी में डूबने से हो रही घटनाओं और पुलिस की अपील का बागेश्वर के किशारों पर कोई असर नहीं हो रहा है। जैसे ही गर्मी बढ़ रही है युवा नदियों में गोता लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। मंगलवार को गोमती नदी में दस से 15 के युवाओं ने कई घंटों तक गोते लगाए। इस बात से उनके परिजन व पुलिस अनभिज्ञ रही। जिला मुख्यालय में बारिश नहीं हो रही है, जबकि अन्य क्षेत्र में जमकर बारिश हो रही है। यदि अचानक नदियों का जलस्तर बढ़ा तो यही किशोर परेशानी में आ जाएंगे। पुलिस तथा नगर पालिका भी अब नदी किनारे जाने वालों को सजग नहीं कर रही है।