Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 12 Sep 2022 5:23 pm IST


स्वयं सेवकों ने ली गंगा को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा


उत्तरकाशी : केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक नमामि गंगे अभियान के बैनर तले स्वयं सेवकों द्वारा गंगा को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा ली गई। इस मौके पर गंगा स्वच्छता अभियान के तहत धरासू घाट में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता गोपाल सिंह रावत, विक्रम रावत, गंभीर सिंह रावत, दयाराम यादव, मनोज कोहली एवं सुमन बडोनी, व्यापार मंडल सुलीठांग अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह कोहली, विनोद घिल्डियाल, चंद्रपाल , देवीदत्त उप्रेती, मोहन ममगाईं थे।