Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 24 Apr 2022 8:00 pm IST

नेशनल

फिर जानलेवा हुआ कोरोना


कोरोनावायरस से होने वाली मौतें फिर बढ़ने लगी हैं। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना से रोज होने वाली मौतों के मामले में भारत फिर से दुनिया के टॉप-20 देशों की सूची में शुमार हो गया है।  अब तक पूरी दुनिया में 62 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। इनमें 5 लाख 22 हजार 149 लोग भारत के थे। सबसे ज्यादा अमेरिका में 10 लाख मौतें हुईं हैं। यहां अभी भी वायरस का कहर जारी है। इसके बाद ब्राजील में 6.62 लाख मरीजों की मौत हुई। संक्रमण से होने वाली मौतों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है।