Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 31 Aug 2022 10:00 am IST


गहराता जा रहा है डेंगू का डंक, पढ़ें क्‍या हैं इसके लक्षण


डेंगू का डंक गहराता जा रहा है। प्रदेशभर में डेंगू की बीमारी फैलाने वाली एडीज मच्छर की सक्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को 11 व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। देहरादून जनपद में पांच, पौड़ी गढ़वाल में चार और टिहरी गढ़वाल में दो मामले आए।प्रदेश में इस साल अब तक 64 व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें पौड़ी गढ़वाल में 29, देहरादून में 27, हरिद्वार व नैनीताल में तीन-तीन और टिहरी गढ़वाल में दो मामले हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक आए मामले गंभीर प्रकृति के नहीं हैं। ज्यादातर मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जिले में मिले पांच मामलों में गोविंदगढ़ निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति निधिमा अस्पताल में भर्ती है। जबकि राजेंद्रनगर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला भर्ती नर्सिंग होम में भर्ती है। इसके अलावा नारायण विहार कारगी निवासी 21 वर्षीय युवक का उपचार सिनर्जी अस्पताल में चल रहा है।


डेंगू के लक्षण
तेज बुखार आना।
सिर दर्द।
मांसपेशियों।
जोड़ों में दर्द।
जी मचलाना।
उल्टी ।
आंखों के पीछे दर्द।
त्वचा पर लाल चकत्ते ।