Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Nov 2022 5:58 pm IST


जीआईसी चल्थी में गणित और विज्ञान के पद खाली


चंपावत :   जीआईसी चल्थी में गणित और विज्ञान के पद खाली चल रहे हैं। इस वजह से छात्र छात्राओं की पढ़ाई में विपरीत असर पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षा नजदीक आने के साथ ही परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों ने अध्यापकों की तैनाती की मांग की है। तल्ला पाल बिलौन क्षेत्र के चल्थी जीआईसी में शिक्षकों का अभाव बना हुआ है। यहां महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दिनेश सिंह बोहरा, दीवान सिंह बोहरा, गणेश बोहरा, हरीश अधिकारी, पान सिंह, अमित बोहरा, संजय भट्ट, हीरा बोहरा, सुनील बोहरा, सुरेश बोहरा, महेंद्र बोहरा आदि ने बताया कि विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय के अध्यापकों की लंबे समय से तैनाती नहीं हुई है। बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गई। लेकिन अब तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है।