Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 May 2022 3:00 am IST

अपराध

दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज बेनीवाल की पत्नी ने की आत्महत्या, तीन सुसाइड नोट से उलझायी गुत्थी


दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट के जज अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपमा बेनीवाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौजूदा समय में वो अपने एक भाई के घर पर थीं। शव के पास तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। 

जानकारी के मुताबिक, साकेत कोर्ट रेजीडेंशियल कॉम्प्लेक्स निवासी अशोक बेनीवाल ने बीती रात लगभग 10.30 पुलिस को सूचित किया कि, उनकी पत्नी अनुपमा सुबह लगभग 11.30 बजे मालवीय नगर मार्केट गई थीं। लेकिन वापस नहीं लौटीं। जिसके बाद साकेत थाना पुलिस ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
पुलिस ने बताया कि, घटना के खुलासे को लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। एक फुटेज में एक ऑटो रिक्शा को चिह्नित कर उसके मालिक का पता लगाया गया जो रघुबीर नगर की जेजे कॉलोनी निवासी का निकला। पुलिस टीम मौके पर मौजूद ऑटो चालक ने बताया कि, उसने अनुपमा बेनीवाल को मैदान गढ़ी क्षेत्र में राजपुर खुर्द में उतारा था। मृतका के पति ने बताया कि, अनुपमा बेनीवाल के भाई वहां रहते हैं।

इसके बाद अशोक बेनीवाल पुलिस टीम के साथ राजपुर खुर्द एक्सटेंशन पहुंचे। जहां घर अंदर से बंद था। लोहे की ग्रिल तोड़कर घर का दरवाजा खोला गया। अंदर अनुपमा बेनीवाल का शव पंखे से दुपट्टे से लटका मिला। फर्स्ट फ्लोर पर कोई नहीं रहता था। अनुपमा के भाई सेकेंड फ्लोर पर रहते थे। शव के पास तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।