Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Nov 2022 5:00 pm IST

नेशनल

‘राम’ लिखकर बनाई ‘राम दरबार’ की पेन्टिंग, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे, भई वाह...!


भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है, औऱ इस प्रतिभा के साथ जब आध्यात्म का संगम हो जाए तो बात ही क्या है। 

दरअसल, जोधपुर की एक महिला कलाकार इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई है। महिला ने राम दरबार पर पेंटिंग कर लोगों का दिल जीत लिया है। शिवानी की पेंटिंग का वीडियो जिसने भी देखा वो तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। बता दें कि, जोधपुर के कलाकार डॉ. शिवानी मांडा ने देवनागरी लिपि में 'राम' शब्द को एक सौ ग्यारह बार लिखकर पेन्टिंग बनाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डॉ. शिवानी मांडा स्केच पेन से अपनी पेंटिंग को पूरा करती दिख रही हैं। शिवानी की राम दरबार की पेंटिंग देखकर शिव मांड की स्तुति करते नहीं थक रहे हैं। वहीं राम स्केच_फॉर_स्ट्रे_ नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में व्यूवर ने कैप्शन में लिखा, 'राम दरबार की टाइपोग्राफी कला।' अब तक इस वीडियो को 10 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि 13 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।