Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Dec 2022 11:30 pm IST

मनोरंजन

पैपराजी को देख भागने लगीं न्यासा, चेहरे को छुपाने के चक्कर में लगी ठोकर, बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला


बालीवुड के दिग्गज कलाकार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी  एन्जॉय  करते हुए देखा जाता है। उनके फ्रेंड सर्किल में अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल और सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी शामिल हैं। अभी दो दिन पहले ही यानी गत रविवार को मुंबई में एक क्रिसमस पार्टी में ये सारे  स्टार किड्स एक साथ नजर आए थे। इनकी क्रिसमस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही हैं।
इसी बीच काजोल की लाडली न्यासा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हाल ही में वह जुहू में स्पॉट की गई थीं। इस वीडियो के वायरल होती ही न्यासा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गईं हैं। दरअसल, इस वीडियो में न्यासा भागती दिखाई दे रही हैं। तेजी से भागने के चक्कर में उन्हें ठोकर लग जाती है, और वह गिरते-गिरते बचती हैं। अब सवाल ये है कि न्यासा क्यों भाग रही थी।
दरअसल,  न्यासा जब जुहू में स्पॉट हुईं तो वहां कुछ पैपराजी ने उन्हें आगे पिछे से घेर लिया और उनकी फोटो क्लिक करने के साथ ही  वीडियो भी बनाने लगे। यहीं देख न्यासा तेजी से अपनी गाड़ी की तरफ भागने लगीं और अपने चेहरे को छुपाने के चक्कर में उन्हें ठोकर भी लगी, उन्होंने मुश्किल से खुद को संभाला। वहीं न्यासा  के आगे उनका एक साथी न होता तो शायद वो जमीन पर ही गिर जातीं।