Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 Aug 2022 5:14 pm IST


रिजॉर्ट के कुक की चाकुओं से गोदकर हत्या


पवलगढ़ स्थित एक रिजॉर्ट में कुक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। रिजॉर्ट कर्मी की हत्या से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने रिजॉर्ट मालिक पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पवलगढ़ निवासी गिरीश चंद्र त्रिपाठी (54) पुत्र स्व. दिनेश चंद्र त्रिपाठी गांव में ही स्थित एक रिजॉर्ट में कुक का काम करते थे। बुधवार शाम रिजॉर्ट में बने एक कॉटेज में गिरीश चंद्र त्रिपाठी का शव मिला। मृतक के शरीर पर चाकू के 30 से अधिक घाव थे।

सूचना पर एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कालाढूंगी थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी, बैलपड़ाव चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रिजॉर्ट में कॉटेज का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।