Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 29 Aug 2021 4:30 pm IST


कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने किया रवांई क्षेत्र भ्रमण


कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने रवांई क्षेत्र भ्रमण के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुरोला में पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। साथ ही ही पुरोला विधायक राजकुमार के पांच वर्ष के कार्यकाल को लेकर कार्यकर्ताओं से राय जानी। कांग्रेसियों ने पुरोला क्षेत्र के वर्तमान विधायक राजकुमार पर कार्यकत्र्ताओं व क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बाद भी महीनों से क्षेत्र से गायब रहने पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष से आगामी विधानसभा चुनाव को टिकट बंटवारे को जनता व पार्टी कार्यकत्र्ताओं की भावनाओं, रायसुमारी को तवज्जो देने की मांग की।