Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Sep 2021 2:15 pm IST


उत्तराखंड में जल्द होगा वंदेभारत ट्रेन का संचालन;


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने भेंट की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। इस दौरान राज्य में रेल अवस्थापना विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सैन्य बहुल राज्य उत्तराखंड के लिए सैनिक स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही देहरादून, हर्रावाला, हरिद्वार रेलवे स्टेशन का विस्तार करने का आग्रह किया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में तीर्थाटन के साथ पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य के हित से जुड़ी रेल परियोजनाओं के निर्माण व विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।