Read in App


• Sun, 21 Mar 2021 11:43 am IST


उत्तराखंड की सोनिया बनी भारीतय सेना में लेफ्टिनेंट


उत्तराखंड में चमोली जिले के पोखरी की सोनिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। सोनिया की बड़ी बहन मोनिका राणा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र इंदौर में वैज्ञानिक के पद पर हैं। सोनिया ने नेवी के मुंबई स्थित अस्पताल अश्वनी में चार साल का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया है।


इसके बाद सोनिया को सेना के दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में तैनाती भी मिली है। सोनिया भारतीय सेना में नायब सूबेदार सेना शिक्षाकोर से सेवानिवृत्त शिशुपाल सिंह राणा और ऊषा राणा की बेटी हैं।

सोनिया ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है। शिशुपाल सिंह का परिवार इस समय देहरादून में रहता है।