Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Oct 2021 3:45 pm IST

जन-समस्या

पिथौरागढ़ में नदियां उफान पर, लोगों में दहशत


जनपद में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से सीमांत की नदियां उफान पर हैं। थल में भी रामगंगा का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। इससे नदी किनारे रहने वाले लोगो में दहशत है।इधर धारचूला में भी काली नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है।गोरी, सरयू का जल स्तर भी तेजी से बढ़ा है। नदियों का विकराल रूप देख लोग डरे हुए हैं।