Read in App


• Mon, 15 Apr 2024 5:30 pm IST


देवप्रयाग नगर सहित गांवों में गहराया पेयजल संकट


देवप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र देवप्रयाग सहित निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। लोग नदी, हैंडपंपों और प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना भी यहां कारगर साबित नहीं हो रही है।देवप्रयाग में रंदी व दीवानीगाड गदेरों पर बनी पेयजल योजनाओं से जलापूर्ति की जा रही है। हर बार गर्मियों में गदेरों में पानी की कमी होने से योजनाओं से कम आपूर्ति होने पर स्थानीय लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों को हैंडपंपों, नदी और प्राकृतिक जल स्रोतों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनी 11 करोड़ की मुनेठ कांडाधार पेयजल योजना से भी पंपिंग लगभग बंद होने से गांवोंं में पानी का संकट बना है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल ने बताया कि नगर में पानी की दिक्कत पुराने जलस्रोत में पानी कम होने के कारण हुई है। अब विभाग द्वारा पुराने जलस्रोत से 200 मीटर ऊपर पानी की एक और लाइन जोड़ दी गई है।