Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Aug 2023 4:19 pm IST


राजेंद्र नगर व्यापार संघ द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


राजेंद्र नगर व्यापार संघ अपने स्थापना वर्ष 1992 से आज तक प्रत्येक वर्ष सभी राष्ट्रीय पर्-चढ़कर उत्सव के साथ मनाता आ रहा है । इसी कड़ी में आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को उसने अपने सभी सहयोगी व्यापारियों के साथ तथा मुख्य अतिथि सम्मानित नेहा जोशी जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा) एवं अति विशिष्ट परम सम्मानित व्यापारियों के आदर्श श्री विपिन नागलिया जी (अध्यक्ष दून उद्योग व्यापार मंडल) के साथ मिलकर मनाया। सम्मानित नेहा जोशी जी ने छोटे व्यापारियों की पीड़ा समझते हुए ऑनलाइन से ज्यादा प्राथमिकता लोकल व्यापार को बढ़ावा देने की रखी और व्यापारियों ने भी नेहा जी को अपना पूरा साथ देने की एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए और अधिक उन्नति प्राप्त हो ऐसी शुभकामनाएं दी। विपिन जी ने सदैव अपना पूर्ण सहयोग व्यापारियों को देने का आश्वासन दिया। इस राष्ट्रीय शुभ पर्व पर डी डी अरोड़ा ( अध्यक्ष राजेंद्र नगर व्यापार संघ ) ने आज के कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्य अतिथियों एवं समस्त व्यापारियों का हृदय से धन्यवाद दिया ।